फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद नाथ नगर अध्यक्ष तो शशि बने महामंत्री

Fri, 17 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
स्वागत करते वैश्य एकता परिषद के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की पोरवाल धर्मशाला में देर शाम हुई बैठक में नगर कमेटी की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता ने की। इस दौरान आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट को अध्यक्ष तो शशि गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नव गठित कमेटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


बाबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एवं परिषद के जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है। राजनीतिक दृष्टिकोण में पिछड़ापन दूर करना होगा।  सभी लोग एकजुट होकर रहे तो आने वाले कल में देश व प्रदेश में किसी भी दल की सरकारें क्यों न बने बिना हमारे सहयोग से कुछ भी कर पाना संभव नहीं होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने नगर कमेटी की घोषणा की। इसमें आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट नगर अध्यक्ष, शशी गुप्ता नगर महामंत्री, संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं युवा नगर अध्यक्ष के पद पर विनय पुरवार, युवा महामंत्री कपिल गुप्ता व युवा नगर कोषाध्यक्ष के पद पर आशीष गुप्ता को कमान सौंपी गई।

इस दौरान बैठक में मौजूद अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के डा.मनोज पोरवाल, सुभाष गुप्ता, नीरज पोरवाल, राजीव पोरवाल, आनंद गुप्ता डाबर, मोहित पोरवाल, गोपाल गुप्ता, दीपक पुरवार, राजकुमार पोरवाल, अभिषेक पोरवाल, उमेश विश्नोई, अभिषेक गोयल, अशोक गुप्ता, विनीत गुप्ता, राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई आदि ने नव गठित कमेटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें