फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धान, मक्का व बाजरा के लिए एक साथ पंजीकरण की सुविधा

Wed, 01 Oct 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए जिले में तीन अक्तूबर से सरकारी केंद्र खुल जाएंगे। किसानों को अपनी उपज बिक्री करने के लिए पंजीकरण में इस बार काफी राहत दी गई है। धान, मक्का व बाजरा के लिए एक ही पंजीकरण की सुविधा इस बार दी गई है। उन्हें महज एक ही पंजीकरण करना होगा। साथ ही साथ वृद्ध किसानों के लिए नामिनी की व्यवस्था की गई है। वो अपने घर के किसी सदस्य को उपज बिक्री करने का उम्मीदवार बना सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में शासन स्तर से धान के लिए 33,000 एमटी, बाजरा 16,000 एमटी व मक्का 500 एमटी खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिसके मुकाबले धान के लिए 24, मक्का के लिए सात तो बाजरा के लिए 14 क्रय केंद्रों को स्वीकृति मिली है। तीन अक्तूबर से शुरू होने जा रही बाजरा व मक्का की खरीद को लेकर क्रय केंद्र भी खुल गए हैं। वहीं, किसानों ने अपनी उपज बिक्री को लेकर पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। 100 किसानों के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर हो चुके हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत बाजरा, मक्का व धान के विक्रय के लिए किसान www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण व नवीनीकरण करा रहे हैं।
इस बार बाजरा, मक्का व धान का पंजीकरण एक साथ कराया जा रहा है। किसान पंजीकरण में फसल (बाजरा/मक्का/धान) के उपयोग की जाने वाली जमीन का विवरण, आधार कार्ड, राजस्व अभिलेखों व खतौनी का सही विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है। किसान के वृद्ध होने की दशा में पंजीकरण में नामिनी नामित कराने के लिए किसान अपने उस निकट संबंधी पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, दमाद, पुत्रवधु, सगा भाई, सगी बहन का विवरण देना होगा। जो किसान की अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केंद्र पर उपज बिक्री कर सकेगा। जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि किसान तीनों फसलों के लिए एक ही पंजीकरण करा सकते हैं। शासन स्तर से इस बार यह सहूलियत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें