फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कब्जा मुक्त होने के बाद तालाब का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। नगर पंचायत में नगर के विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। जिसमें सभासदों ने चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी के सामने तिराहा चमनगंज में सरकारी तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की पुरजोर मांग उठाई। देर शाम चेयरमैन व ईओ ने निरीक्षण कर जायजा लिया और तालाब का जल्द जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया।


चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने बताया कि तिराहा चमनगंज में नाला के पास तालाब की जमीन है। इस पर कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाया था। इस तालाब का सुंदरीकरण कराए जाने का प्रस्ताव मंगलवार को हुई बैठक में सभासद ओम बाबू तिवारी, गौरव राजपूत, शब्बीर कुरैशी, मुईनुद्दीन राईन, अंशु पाल आदि ने रखी है।
विज्ञापन

सभासदों ने बताया कि कस्बे के बीच कोई ऐसी जगह नहीं है जहां लोग सुबह शाम घूमने जा सकें। इसको लेकर तालाब का सुंदरीकरण कराने पर सहमति बनी। देर शाम अधिशासी अधिकारी डॉ. विनय शुक्ला व सभासदों के साथ जमीन देखी गई है।
विज्ञापन

जल्द ही प्रस्ताव बनवा कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि तालाब में दर्ज भूमि पर नगर पंचायत अपना बोर्ड लगवाएगी। अब कोई कब्जा करते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें