फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लाल-नीली बत्ती लगा रौब झाड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने सीज की थार

Thu, 02 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पकड़ी गई थार के साथ खड़ा आरोपी।
विज्ञापन
बिधूना। सड़कों पर रसूख दिखाने और अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगाकर फर्राटा भरना युवक आरिफ को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने थार को सीज कर दिया। साथ ही आरोपी चेतावनी देते हुए पाबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरुगंज का है। यहां रात में एक थार गाड़ी पुलिस जैसी लाल-नीली बत्ती जलाकर सड़कों पर दौड़ रही थी। किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी अभिषेक भारती ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर थार को ढूंढ निकाला।
जांच में पाया गया कि गाड़ी पर लगी बत्ती अवैध थी। पुलिस के अनुसार गांव पुरवा भरामल निवासी आरिफ यूट्यूबर है। वह नोएडा में रहता है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि वाहन को सीज कर दिया गया है। युवक को चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें