फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कूड़े से बिजली बनाने वाला संयंत्र उपेक्षा का शिकार

Tue, 15 Jul 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिरहुनी गांव में लगा संयंत्र। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
अटसू। सरकार बिजली बचाओ अभियान के तहत कचरा से बिजली उत्पादन की योजना चलाए हैं, लेकिन 20 साल पहले बिरहूनी गांव में लाखों के बजट से तैयार संयंत्र उपेक्षा का शिकार है।
विज्ञापन

यह संयंत्र एनटीपीसी व रिलायंस के सहयोग से तैयार किया गया था। इसे तब एशिया का पहला संयंत्र बताया गया था। वर्ष 2004 -2005 में अजीतमल ब्लाॅक के ग्राम बिरुहनी में कचरे से बिजली बनाने के संयंत्र का निर्माण कराया गया था। इसके पीछे केंद्र सरकार की मंशा थी कि गांव में कूड़ा-कचरा बहुत इकट्ठा हो जाता है। इसका प्रयोग बिजली बनाने में किया जाए। ताकि गांव में बिजली की समस्या से निजात मिल सके।
इसके निर्माण के लिए एनटीपीसी से 60 व रिलायंस से 40 लाख का सहयोग दिया था। इसके निर्माण में उस समय के वरिष्ठ समाजसेवी भगवत स्वरूप विश्नोई की अहम भूमिका रही थी।उस समय गांव के तत्कालीन प्रधान बृजेंद्र सिंह श्रीवास थे। तत्कालीन प्रधान ने बताया कि यह संयंत्र तब एशिया का पहला कूड़े कचरे से बिजली बनाने वाला संयंत्र था।
विज्ञापन

इस संयंत्र को देखने के लिए दूर दराज से लोग आते थे। यह छह माह अच्छा चला। इससे बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन जिला प्रशासन की उपेक्षा से इस पर ग्रहण लग गया। उपकरण चोरी हो गए। ग्रामीणों का कहना हैं कि यदि सरकार व प्रशासन चाहे तो यह पुनः शुरू हो सकता है । इससे क्षेत्र की बिजली समस्या को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें