फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव प्रतियोगिता क़े प्रतिभागियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रंगोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ज्ञान स्थली अकादमी में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन ने जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रंगोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें अच्छी चित्रकला बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को शहर के ज्ञान स्थली अकादमी में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने ज्ञान स्थली स्कूल से शामिल सीनियर वर्ग के विजेता कक्षा 11 की छात्रा आकांक्षा निषाद को प्रथम, कक्षा 12 के छात्र आदित्य यादव को द्वितीय व कक्षा नौ के छात्र तन्मय सिंह को तृतीय स्थान मिलने पर शील्ड, प्रशस्ति पत्र व पेन आदि वितरित कर सम्मानित किया।
वहीं जूनियर वर्ग की इसी विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा याशिका वर्मा प्रथम, कक्षा छह की छात्रा सांभवी चतुर्वेदी द्वितीय व कक्षा सात की छात्रा समीक्षा राजपूत को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि किसी एक जीत से अपने को संपूर्ण रुप से विजेता नहीं समझना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा भी मौजूद रहे। इस मौके पर ज्ञान स्थली अकादमी के प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें