अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर ओवरब्रिज के पास देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब भीखेपुर हाईवे के पास एक युवक को पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी दिनेश दोहरे (36) पुत्र शादीलाल दोहरे के रूप में की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी विजयलक्ष्मी व परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने पुलिस को बताया की दिनेश शाम को किसी काम से जाने की बात कह घर से निकला था। पटवारी प्रभारी नीरज यादव के अनुसार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।