फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिसने योग अपनाया उसने पाई निरोगी काया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
विश्व योग दिवस पर झमाझम बारिश भी योगियों के योग बल को नहीं डिगा सकी। हालांकि तिलक स्टेडियम पर होने वाले वृहद योग कार्यक्रम पर बारिश ने अपना प्रभाव दिखाया। जिसके चलते स्टेडियम के बरामदे में योगाभ्यास कराया गया। सदर विधायक, जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों व भाजपाइयों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं जिले भर के विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों व समाजसेवी संस्थाओं ने विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम में सहभागिता की। जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग शिविर में भाग लिया।
तिलक नगर स्थित तिलक स्टेडियम पर विश्व योग दिवस के अवसर पर वृहद योग कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्थाएं की गईं थी, लेकिन सुबह-सुबह झमाझम बारिश ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं प्रभावित कर दीं। स्टेडियम पर चारों तरफ पानी भर जाने से वहां बने कमरों के बरामदे में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम, सीडीओ अनिल कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। इससे पूर्व उपरोक्त जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि गुप्ता ने किया तथा योग प्रशिक्षक शशि राज सेठ, उत्कर्ष यादव व योगेंद्र मिश्रा ने उपस्थित लोगों को योगासनों के माध्यम से शरीर को निरोग रखने के गुर बताए। इसे साथ ही जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में योग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सियाराम चौरसिया, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिवाकर कुमार, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष थिरानिया समेत न्यायालय के न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा पीएलवी, पैनल लायर्स शामिल रहे।

वहीं शहर में दिबियापुर रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया। यहां पर पतंजलि योगपीठ के औरैया प्रभारी डॉ. गुरु प्रताप वर्मा ने योग क्रियाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सर्वेश आर्य प्रधान जिला आर्य सभा, पतंजलि किसान पंचायत प्रभारी अनिल राजपूत, पतंजलि योग समिति के सह प्रभारी भीम सेन सक्सेना, अंजना गुप्ता, प्रधान, देवेश आर्य मंत्री, किशन कुमार कोषाध्यक्ष आर्य समाज, पूनम पोरवाल अध्यक्ष जायंट्स सहेली ग्रुप, योग शिक्षक विशाल दुबे, दया शंकर पांडे, महेंद्र दुबे, एडवोकेट दीपक सक्सेना, रोहित अग्रवाल सहित काफी संख्या में साधक उपस्थित रहे। वहीं जैतापुर इंग्लिश मीडियम विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल, अनवर वारिशी ने बच्चों को योग क्रियाएं कराकर निरोग रहने का मंत्र दिया। उप स्वास्थ्य केंद्र सिखरना पर अंतर राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी स्नेहा सेंगर तथा आशाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हैप्पी ओल्ड एज होम आनेपुर में आयोजित विश्व योगा दिवस पर अभुदया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिविर में वृद्धजनों ने भाग लिया।
अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार- विश्व योग दिवस के अवसर पर डायट परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। अजीतमल जनता महाविद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा एरवाकटरा के नगला बांस स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्याापक सुनीता देवी ने बच्चों को योग क्रियाओं की जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय रमपुरा में प्रधानाचार्य सपना गुप्ता ने बच्चों को योग क्रियाएं कराईं। सहार ब्लाक क्षेत्र में आयोजित विश्व योग दिवस पर खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने उपस्थित अधिकारियों को योग के माध्यम से निरोगी रहने के तरीके बताए।
बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार
पूर्व माध्यमिक विद्यालय फीडर रोड बिधूना में आयोजित विश्व योग दिवस पर बच्चों को योग क्रियाएं कराने के बाद मिष्ठान व फल वितरित किए गए। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय विधूना में योग दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग चित्र बनाकर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर में सिविल जज जूनियर डिवीजन वंदना ने अधिवक्ताओं व स्टाफ के साथ योगा कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डीपी सिंह यादव, आचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने अपने स्टाफ के साथ योग शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन

फफूंद प्रतिनिधि के मुताबिक फफूंद क्षेत्र के केशमपुर स्थित श्रीरामसेवक सावित्री देवी इंटर कालेज में विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता ने कैडेट्स को योगिक क्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही योग क्रियाओं के फायदे बताए। इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी श्याम नारायण, सीनियर डिवीजन एनसीसी अधिकारी पी.कृषणा प्रिया, कुलदीप अग्निहोत्री, अनीता, रश्मी के अलावा काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। दिबियापुर प्रतिनिधि के अनुसार योग शिविर कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाग्य नगर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार सिंह एवं नगर पंचायत दिबियापुर के चेयरमैन राघव मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ.श्याम गुप्ता, हरिश्चंद्र पोरवाल, डॉ.कप्तान सिंह, योग प्रशिक्षक रितु चंदेरिया, रीता वर्मा, निमित तिवारी, हरिश्चंद्र प्रेमी, रमेश चंद्र शुक्ला, कैप्टन योगेश त्रिपाठी, ब्रजेश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश बाथम, संदीप गुप्ता, गिरीश तिवारी, ललिता दिवाकर आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें