फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में सांई मंदिर के पास से पुलिस ने बुधवार दोपहर हाईवे किनारे एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद शिनाख्त नहीं हो सकी।
इटावा हाईवे पर सांई मंदिर के आगे बुधवार की दोपहर पुलिस को एक युवक का शव लटके होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर शव मिलने की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर जांच की। कोतवाल ने बताया कि कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि दोपहर लगभग 12 बजे मृतक युवक एक चलती बस से उतरा था। इसके बाद बारिश होने पर कुछ देर तक सड़क किनारे बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही उसका शव गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह कौन है कहां से आया है, इसकी जानकारी की जा रही है। वहीं सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतक की उम्र लगभग 30 साल लग रही है। मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट, नीले रंग की जींस व बिना फीते के जूते पहने हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें