फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारों ने नहीं हटाए कब्जे

विज्ञापन
आमपुर में ग्राम सचिवालय के सामने अवैध कब्जे। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। भाग्यनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत आमपुर में गांव के कुछ दबंगों ने ग्राम सचिवालय की जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत पूर्व में ग्राम प्रधान दिनेश नायक ने आठ मार्च को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर की थी। बावजूद इसके अभी तक कब्जा नहीं हट सका।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की शिकायत पर प्रशासन ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम से कब्जा की हुई भूमि की पैमाइश कराई थी। पैमाइश में कब्जे की बात सही पाई गई। नतीजतन पिछले हफ्ते बुलडोजर से अवैध कब्जों को हटाया जाने लगा। तब पूर्व प्रधान बीनू यादव व कब्जेदारों ने प्रशासन से बुलडोजर न चलाए जाने का आग्रह किया और तीन दिन में कब्जे खुद हटा लेने का आश्वासन दिया। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी कब्जेदारों ने जमीन खाली नहीं की है। इस बाबत प्रधान ने कब्जों को हटवाए जाने की दोबारा गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें