फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भूमिगत केबिलों की संख्या बढ़ी, फाॅल्ट से राहत की उम्मीद

Fri, 24 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
- वैकल्पिक दूसरी लाइन भी डाल रहा विभाग
विज्ञापन

- एक में फाॅल्ट होने पर दूसरे से दी जाएगी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। विद्युत आपूर्ति बेहतर करने व फाॅल्ट से निजात के लिए कहिंजरी के पास रेलवे लाइन के नीचे भूमिगत केबिलों की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे अब किसी एक केबिल में फाॅल्ट आने पर तत्काल दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर विद्युत सब स्टेशन तक आने वाली 33 केवीए लाइन से चपटा और केशमपुर दो सब स्टेशनों का भार जुड़ा है। इस लाइन का एक हिस्सा कहिंजरी गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे से गुजरता है। इसी हिस्से में भूमिगत केबिल में बार-बार फाल्ट आने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। हर बार मरम्मत में कई घंटे लगने से ग्रामीणों और उद्योगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विभाग ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए चार नईं भूमिगत केबिल बिछाई हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से बिजली आपूर्ति अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी तकनीकी खराबी या केबिल फाल्ट की स्थिति में बिजली तुरंत वैकल्पिक लाइन से बहाल की जा सकेगी। अछल्दा एसडीओ संजीव निरंजन ने बताया कि निर्बाध आपूर्ति मिलती रहे। इसके लिए विभाग पूरी कोशिश में जुटा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें