फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था हत्यारोपी,पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, इलाज जारी

Mon, 27 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी गौतम दोहरे को पुलिस डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के गांव में अपहृत मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी को पुलिस डीएनए जांच के लिए 100 शैया युक्त जिला अस्पताल ले गई थी। अस्पताल से शनिवार देर रात ब्लड सैंपल के बाद लौटते समय आरोपी ने दरोगा की सर्विस पिस्टल निकालकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। घायल का सैफई में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


अयाना थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय अपहृत मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी गौतम दोहरे को चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार शाम डीएनए जांच के लिए 100 शैया युक्त जिला अस्पताल ले गए थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि सैंपल प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात चौकी इंचार्ज टीम के साथ हत्यारोपी को लेकर अयाना लौट रहे थे।
बीच रास्ते में पं ऋषि महाराज डिग्री कालेज के पास पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हो गया। सभी लोग टायर बदलने में लग गए। तभी मौका पाकर हत्यारोपी गौतम दोहरे ने पास खड़े चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार को धक्का देकर उनकी सर्विस पिस्टल निकाल ली और भागने लगा। एसपी ने बताया कि इस पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बचाव के लिए गोली चलाई। जिसमें एक गोली हत्यारोपी के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगने से वह मौके पर गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। घायलावस्था में आरोपी को सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी का सैफई में इलाज किया जा रहा है।


सदर विधायक ने आर्थिक मदद का दिया आश्वासन
रविवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने गांव पहुंचकर मृत मासूम के परिजनों को ढांढस बंधाया। सदर विधायक ने पीड़ित परिजनों को शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने।

अन्य संदिग्धों की जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा
मासूम की हत्या के मामले में रववार सुबह एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम सदर मनोज सिंह समेत कई थाना का पुलिस बल गांव में मौजूद रहा। इस दौरान मृतक के परिजनों की ओर से कुछ और लोगों पर संदिग्धता जताते हुए पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। जिस पर एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भी भरोसा दिया। बाद में गांव स्थित खेत में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर मासूम के शाव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें