फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पालिका ने दुरुस्त कराईं बंद स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त करते पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
औरैया। नवरात्र के दौरान औरैया में बंद स्ट्रीट लाइटों से लोगों को रात में आवाजाही में परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना शुरू किया।
विज्ञापन

रविवार की रात नगर पालिका के प्रकाश विभाग के कर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चिह्नित किया। इस दौरान 20 ऐसे प्रमुख स्थान पहचाने गए जहां लाइटें खराब या तकनीकी खराबी के कारण बंद थीं। चिह्नीकरण के बाद पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के निर्देशों पर सोमवार सुबह से सुधार कार्य शुरू हुआ।
दोपहर तक सभी चिह्नित स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर पूरी तरह चालू कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि इस पहल से अब रास्तों में अंधेरा नहीं रहेगा। इससे शहरवासियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। व्रत व पूजन के लिए निकलने वाले भक्तों को भी खासी राहत मिलेगी। यह कदम सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें