फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जीपीएस से होती ट्रकों के आवागमन की मॉनीटरिंग, फिर भी टूटे नियम

Mon, 01 Sep 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सरकारी खाद्यान्न की ट्रांसपोर्टिंग के लिए नियम हाईटेक बने हैं। बावजूद इसके नियमों की मनमानी हो रही है। मुरुथल ढाबे पर चार ट्रकों में सरकारी खाद्यान्न की हो रही अदला-बदली इसकी हकीकत बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

यह तब हो रहा है। जबकि सरकारी खाद्यान्न ले जा रहे इन ट्रकों में ट्रैकिंग डिवाइस लगाई गई है। जीपीएस सिस्टम से इनकी हर पल मॉनीटरिंग की जाती है।
रविवार को पुलिस की सूचना पर पहुंचे पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जब ट्रकों की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि जो ट्रक 30 अगस्त को मिहौली एफसीआई गोदाम से निकला था। वह एक किमी. दूर मुरुथल ढाबे पर खड़ा हो गया।
यह ट्रक 31 अगस्त की रात तक वहां खड़ा रहा। जिसके बाद एक ट्रक से दूसरे ट्रक में खाद्यान्न की अदला-बदली शुरू हुई। माना जा रहा है कि इस बीच उनके जीपीएस सिस्टम को मॉनीटर ही नहीं किया गया था। यही वजह थी कि वह 24 घंटे से ज्यादा ढाबे पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों की जांच में कालाबाजारी की आशंका जताई गई। खास बात तो यह रही कि अधिकारियों की ओर से जब ट्रक चालकों से सरकारी खाद्यान्न को लेकर कागजात तलब किए गए तो वो एक भी कागज नहीं दिखा सके।

इन पर दर्ज हुई है रिपोर्ट
लक्ष्मी ट्रेडर्स के ठेकेदार विनीत पांडेय, कंचन देवी, मुनीम राजकुमार तिवारी, ट्रक चालक जनवेद कुमार, ट्रक चालक प्रियांशु, ट्रक चालक अशोक सिंह, ट्रक चालक सुभाष चंद्र, मुरुथल फैमिली ढाबा के मालिक रामजी तिवारी

खाद्यान्न लदे ट्रकों पर एक लाख का जुर्माना, सीज
औरैया। सरकारी राशन लदे ट्रकों को पकड़ने जाने के बाद एआरटीओ एनसी शर्मा को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील कोतवाली पहुंचे। वहां खड़े ट्रका की जांच की। इस दौरान नंबर प्लेट में छेड़छाड़, रिफ्लेक्टर आदि नियमों के उल्लंघन के आरोप में चारों ट्रकों का एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि ट्रकों पर जुर्माना लगाते हुए उन्हें सीज कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें