फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितने मुंह उतनी बातें, जागकर काटी रात

Mon, 27 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आए जलजले का खौफ रविवार को भी लोगों की आंखों में  देखा गया। एक बार फिर आ सकता है भूकंप, इससे चिंतित जितने मुंह उतनी बातें कानों में सुनाई पड़ती रहीं। तमाम लोगों ने शनिवार देर शाम को अचानक मौसम खराब होने के बाद पूरी रात जाग कर काटी।
विज्ञापन



रविवार को भी सभी के मुख से भूकंप की ही बातें निकल रही थीं।


 
शनिवार सुबह 11.45 से 12.30 बजे के बीच जिले में भूकंप के दो हल्के झटके महसूूस किए गए। तब से लगातार लोगों की जुबान पर भूकंप की चर्चा रही। तमाम लोग जलजले को लेकर भविष्यवाणियां करते नजर आए। तरह-तरह की भविष्य वाणियों से जिले का बाजार गर्म रहा। भूकंप का ताजा हाल जानने को लोग टीवी से चिपके रहे।


27 व 28 को परिषदीय विद्यालयों में बंदी घोषित- औरैया। शनिवार को आए भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी करने के दूसरे दिन शासनादेश के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने परिषदीय विद्यालयों में 27 व 28 अप्रैल का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन



बीएसए ने बताया कि कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी सरकारी/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित स्कूलों में दोनों ही दिन शिक्षण कार्य नहीं होगा।



त्रासदी में मृतकों को दी श्रृद्धांजलि- औरैया। शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप से जान गंवा चुके मृतकों की आत्म शांति के लिए रविवार को यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर एक विचित्र पहल के सदस्यों ने शोकसभा कर श्रृद्धांजलि दी।


वहीं त्रासदी में घायल हुए लोगों की दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक सभा में विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता, अरविंद गहोई, कपिल गुप्ता आदि प्रमुख  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें