फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हत्या के बाद मां ने छिपाए थे साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव में सुमित नारायण हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद घर पहुंचे मुख्य आरोपी ने जब मां को घटना की जानकारी दी तो उसने साक्ष्य छिपाए थे, जबकि जेल भेजे गए भाई ने हत्या का षड़यंत्र रचने का काम किया था। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित नारायण पुत्र अशोक बाबू की बीती चार सितंबर को खेत में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रितिक कुमार सिंह उर्फ दीप पाल को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। विवेचना में रितिक की मां व भाई का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस की विवेचना के दौरान इस हत्याकांड में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी सीधे घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि मां ने कानून से बचाने के लिए मौके से साक्ष्य छिपाए। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि भाई आनंद कुमार उर्फ भूरे ने इस खूनी खेल को अंजाम देने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर रविवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें