दिबियापुर। जिले के नए प्रभारी मंत्री व यूपी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने बृहस्पतिवार को गेल गांव के आशियाना गेस्ट हाउस में परिचय बैठक की। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने बताया कि भाजपा 5 से 21 जून तक का विशेष संपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। सरकार का रिपोर्ट कार्ड बताएंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला प्रभारी आनंद सिंह, पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।(संवाद)