फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रात में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से आठ डिग्री गिरा पारा

Fri, 29 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बृहस्पतिवार रात 10 बजे के करीब एकाएक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान व गरज चमक के साथ जिलेभर में बारिश हुई। दिबियापुर में कुछ देर ओले भी गिरे।
विज्ञापन

इससे नौतपा में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस गिर कर 44 से 36 डिग्री हो गया। वहीं, शुक्रवार रात को भी अयाना, अजीतमल, रुरुगंज, ककोर और बेला में बारिश होती रही।

बीती रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। वहीं आंधी भी चलती रही। सहार, सहायल, दिबियापुर, बेला, बिधूना, कुदरकोट, रुरुगंज समेत अछल्दा में ऐसी ही स्थिति बनी रही। तेज बारिश और आंधी के बाद शुक्रवार को भी दिनभर बादलों की दस्तक होती रही। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की रफ्तार में भी गिरावट देखने को मिली। करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार रही। बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी के दौरान हवा की गति काफी तेज रही, इससे कई स्थानों पर पेड़-पौधे गिर गए और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

शुक्रवार दोपहर तेज धूप निकलने पर लोगों ने कुछ हद तक उमस का सामना किया। मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा है। पूर्व छोर से आ रही हवाएं भी गर्मी कम करने में मदद कर रही हैं। अगले तीन दिन तक आंधी, बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने के आसार हैं। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें