फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद तिलक नगर में रहा सन्नाटा

विज्ञापन
फोटो-06एयूआरपी-51- तिलक नगर में घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की हादसे में मौत के बाद मोहल्ले में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

पड़ोसी गमगीन परिवार को ढांढस बंधाते रहे। एक साथ तीन अर्थियां उठने पर लोगों की आंखें नम हो गईं। बुधवार को सभी का यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
मोहल्ला तिलक नगर निवासी संतोष दीक्षित पुत्र हरिनारायण दीक्षित अपने भाई योगेंद्र दीक्षित की दवा लेने के लिए पुत्र राज दीक्षित के साथ कार से कानपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात लौटते वक्त सिकंदरा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी।
मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा रहा। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद औरैया लाए गए तो माहौल गमगीन हो गया।
संतोष दीक्षित बिजली विभाग में लिपिक के पद पर तैनात हैं जबकि उनके भाई योगेंद्र दीक्षित एक विद्यालय में पढ़ाते थे।
परिजनों ने बताया कि संतोष इन दिनों घर आए हुए थे। एक साथ तीन अर्थियां उठने से पूरे मोहल्ले के लोग गमगीन दिखे। हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें