फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से हुई थी मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर व पुर्वा पट्टी के सामने पुरहा नदी में मिले दो मजदूरों के शवों की बुधवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में दोनों मजदूरों की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी श्रीचंद्र व गिरीश चंद्र सविता रविवार को सुबह घर से पड़ोस के गांव चापौरा में सुल्तान के खेतों पर काम करने गए थे। काम से घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की थी पर कोई सुराग नहीं लगा था। मंगलवार को श्रीचंद्र का शव हमीरपुर के सामने व गिरीश चंद्र का शव पुर्वा पट्टी गांव के पास पुरहा नदी में उतराते मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की पानी में डूबने के मौत होने की पुष्टि हुई है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें