फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुरुशरण महाराज के खेद जताने पर मामला हुआ शांत

Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो18एयूआरपी 28- कोतवाली में मौजूद सविता समाज के लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

-14 अगस्त को शहर में आयोजित दिव्य दरवार में जाति विशेष पर टिप्पणी का वीडियो वायरल होने पर भड़के सविता समाज के लोगों ने घेरी कोतवाली
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पंडोखर सरकार के गुरुशरण महाराज द्वारा जाति विशेष को लेकर की गई टिप्पणी का गुरुवार देर शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद समाज विशेष के एक सैकड़ा लोग शुक्रवार देर शाम कोतवाली पहुंच कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। आयोजकों व गुरुशरण महाराज द्वारा खेद प्रकट किए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली का घेराव करते हुए लोग पंडोखर सरकार के गुरुशरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामला बढ़ता देख आयोजक समित के लोग व शहर के कुछ संभ्रांत व्यक्ति कोतवाली जा पहुंचे। कोतवाली पहुंचे शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी रोहित पुत्र हरिओम सविता ने बताया कि 14 अगस्त को शहर के एक गेस्ट हाउस में पंडोखर सरकार का दिव्य दरवार कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें गुरुशरण महाराज ने नंबर आने पर बुलाया आैर उसकी समस्या पूछी। इसी दौरान जाति विशेष को लेकर टिप्पणी कर उन्हें व उनके समाज को अपमानित करने का काम किया। जिसको लेकर पूरे समाज में आक्रोश व्याप्त है। सविता समाज के इतनी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचने की जानकारी मिलते ही आयोजकों की टीम कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ित वर्ग को समझा बुझाकर उनसे खेद जताया। इसी बीच पूरे प्रकरण की जानकारी होते ही पंडोखर सरकार के गुरुशरण महाराज ने ऑनलाइन यूट्यूब के माध्यम से 14 अगस्त को औरैया के दिव्य दरवार में सविता समाज को लेकर कही गई बात पर खेद व्यक्त किया। यह सुनकर सविता समाज के लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि खेद व्यक्त किए जाने के बाद मामला शांत हो गया। रोहित की ओर से पंडोखर सरकार के गुरुशरण महाराज के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की लिखकर दे दिया गया है। जिसके चलते किसी पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें