फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला की हालत बिगड़ने पर फफूंद में रोकी गई महाबोधि एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन से नाॅनस्टाप गुजर रही महाबोधि एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को अस्थमा का अटैक आने हालत बिगड़ गई। रेल कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ ने महिला को उतारकर दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

शनिवार शाम 12398 महाबोधि एक्सप्रेस नई दिल्ली से गया जा रही थी। रेलवे कंट्रोल ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि स्लीपर कोच में यात्रा कर रही एक महिला की अचानक हालत बिगड़ गई है। शाम लगभग पांच बजकर 24 मिनट पर ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। लगभग चार मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

पहले से सतर्क आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने मदद करके महिला को ट्रेन से उतारा और एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर महिला ने अपना नाम रेनू कुमार पाठक पत्नी मनोज कुमार पाठक निवासी मकान नंबर-70 सेक्टर 55 बल्लमगढ़ सेक्टर फरीदाबाद हरियाणा बताया। महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला के साथ मौजूद उसके पुत्र सुशांत ने बताया कि वह लोग अपने गांव बिहार के कैमूर जा रहे थे। अचानक मां को अस्थमा का अटैक आया था। इसपर रेल प्रशासन को सूचना दी थी। आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया रेलवे स्टेशन फफूंद प्रशासन से सूचना मिलने के बाद ट्रेन से उतारकर महिला को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें