फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली से घायल युवक की मौत

Wed, 25 Feb 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुराहा नदी पुल पर सोमवार को लाइसेंसी असलहे से चली गोली से घायल युवक की सैंफई में उपचार के दौरान हो गई। कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भर्थना रोड भगवानपुरा से पुराहा नदी पुल पर सोमवार को बिधूना से घर जाते वक्त मिलाप सिंह (40) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी नहरा भोज थाना एरवाकटरा को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। उसे सैंफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार को मौत हो गई।

उसके पुत्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिता के साथ बिधूना से नहराभोज आ रहा था। दूसरी बाइक पर मुकेश पुत्र प्यारेलाल, आशीष पुत्र अरविंद आ रहे थे। भर्थना रोड स्थित पुराहा नदी पुल पर बिना नंबर की स्कार्पियो पर मान सिंह पुत्र अकबर सिंह व उनके पुत्र अश्वनी कुमार निवासी नहराभोज ने लाइसेंसी असलाह से उनके पिता को गोली मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय सीएचसी से सैंफई रेफर किया गया।
विज्ञापन


 जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी खलीक अहमद का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दोनों के बीच गली का विवाद चल रहा था। मिलाप सिंह भी कुछ दिनों पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें