फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ससुरालियों पर छेड़छाड़ व गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। एक महिला ने गलत दवा देकर गर्भपात कराने व जेठ पर छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एरवाकटरा के एक गांव निवासी महिला की शादी 28 नवंबर साल 2021 में इटावा स्थित भरथना कस्बा के बकेवर रोड निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन परेशान करने लगे। पति बिना बताए घर निकल जाता था। घर आने पर गाली-गलौज मारपीट करता था। कुछ दिन बार पति , सास, ससुर, जेठ, जेठानी एक कार, सोने की जंजीर, अंगूठी और 20 लाख रुपये की मांग करने लगे।
इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। बताया कि मई 2024 को पति को जानकारी हुई तो पेट में लात मार दी। शोर सुनकर ससुरालीजन आए और जान से मार देने की बात करने लगे। पेट में दर्द होने पर आरोपियों ने गलत दवा देकर गर्भपात करा दिया। 12 सितंबर को जेठ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन

अगले दिन पति से शिकायत की तो उसने महिला को पीट दिया। ससुरालीजन ने 21 सितंबर को महिला को घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष पूजा राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें