फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शार्ट सर्किट से लगी आग में झोपड़ी जली

Sat, 26 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जली हुई झोपड़ी के पड़े अवशेष। - फोटो : जली हुई झोपड़ी के पड़े अवशेष।
विज्ञापन
रुरुगंज। कछपुरा गांव में शनिवार दोपहर को घर के बाहर बनी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर दो मवेशी भी झुलस गए। साथ ही फसल, कपड़े आदि सामान भी जल गया। गांव कछपुरा निवासी अहिवरन सिंह शाक्य के घर के बाहर झोपड़ी थी। अहिवरन रिश्तेदारी में गए थे। उनका बेटा जसवंत अपनी पत्नी बच्चों के साथ घर में सो रहा था।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे लाइट आ रही थी। इसी बीच विद्युत मीटर के पास से निकली चिंगारी से केबल में आग लग गई। देखते ही देखते आग झोपड़ी तक जा पहुंची। जसवंत कुछ समझता, इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी में रखा सामान जलने लगा।
विज्ञापन

लपटों को देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। वहीं, नाकाम होने पर दमकल विभाग को खबर दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। झोपड़ी से निकालते समय दो भैंसें झुलस गईं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सचिन यादव ने नुकसान का आकलन किया।
बताया कि अहिवरन सिंह का झोपड़ी में रखा पांच क्विंटल लहसुन, दो क्विंटल गेहूं, भूसा सहित कपड़ा व गृहस्थी का सामान जल गया। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें