फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य

Sat, 17 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव के 38वें जन्मदिन पर क्षेत्र के विकलांग, असहाय, गरीबों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समाज हित के कार्य में सभी को अपनी क्षमतानुसार सहभागिता करें।
विज्ञापन

 
स्थानीय डाक बंगला परिसर में विधायक प्रदीप यादव ने कार्यक्रम आयोजक गौरव रघुवंशी, रामपाल यादव, लकी यादव की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पत्नी के जन्मदिन का इससे बेहतर समारोह और क्या हो सकता है। कहा कि कंबल पाने वाले गरीबों की सांसद के लिए दिल से दुआएं निकल रही होंगी।
 
पूर्व राज्यमंत्री चौ.रामबाबू यादव ने कहा कि गरीब की मदद करना, सही मायने में समाज की मदद करना है। जो लोग समाज की मदद करते है, वह इस संसार में सबसे ज्यादा सम्मान के पात्र होते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आयोजक गौरव रघुवंशी, रामपाल यादव, लकी यादव, शिवम यादव, वीपी यादव, डा. शरद राना, रजनीश यादव, हैप्पी यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुखवीर यादव, रचना सिंह, रेखा वर्मा, धनदेवी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें