फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेनों के आवागमन से बंद रहा फाटक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34-रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम।संवाद
विज्ञापन

अछल्दा। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर रेलवे फाटक देर से खुलने से लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। इससे लगभग 20 मिनट तक लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर लगभग दो बजकर पांच मिनट पर गेट बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। इससे बड़े वाहन अपनी जगह से भी नहीं हिल सके। जाम से पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें