फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमीन पर कब्जों की शिकायतों की रही भरमार, निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-35-जनसुनवाई करते डीएम व एसपी। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन

- सदर तहसील में समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने की सुनवाई
- 48 शिकायतों में से छह का मौके पर हो सका निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन पत्रों को लेकर उनकी समस्याओं को सुना। सुनवाई में ज्यादातर मामले जमीनों पर कब्जे के रहे। इन्हें लेकर पुलिस व राजस्व कर्मियों व अधिकारियों की टीमें गठित की गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 48 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची गांव भीखमपुर निवासी ज्ञानवती ने बताया कि पति दिवंगत वासुदेव ने गांव इकानपुर में साल 1972 में जमीन खरीदी थी। उसका बैनामा उनके पास है।
विज्ञापन

वर्तमान में कुछ लोग जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। जब वह अपनी जमीन पर जाती है तो वे लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि मिशन समाधान में टीम से नियमानुसार कार्रवाई कर निस्तारण कराया जाए। चिरुहुली गांव निवासी शहनाज बेगम ने बताया कि खेत तक जाने वाली चक सड़क को कुछ लोगों ने अपने खेतों में मिला लिया है।
खेतों पर पहुंचने का रास्ता ही नहीं बचा है। खेतों में चकरोड बनवाने की मांग रखी। दोंही गांव निवासी शिवप्यारी ने बताया कि ग्राम सभा द्वारा पट्टा गाटा संख्या- 1413 में किया गया था। उस पर प्रार्थी का पहले कब्जा था, अब एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चला कर जबरन कब्जा कर लिया है। इस मौके पर एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




अजीतमल में 39 तो बिधूना में आईं 93 शिकायतें

अजीतमल/बिधूना। समाधान दिवस अजीतमल तहसील में जहां सन्नाटा दिखा तो वहीं, बिधूना तहसील में फरियादियों की भीड़ देखने को मिली। अजीतमल में कुल 39 शिकायतें आईं, जबकि बिधूना में 93 शिकायतें। अजीतमल में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्या ने उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया। बिधूना में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने फरियादियों को सुना। आईं कुल 93 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण किया। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि बिधूना कोतवाली को छोड़कर तहसील क्षेत्र के एरवाकटरा, अछल्दा, कुदरकोट, सहार, बेला, सहायल थाने से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें