फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: होली में चुने गए महामूर्ख मंत्रिमंडल ने ली शपथ

Mon, 13 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1-सिर पर हाथ रखकर शपथ लेते महामूर्ख मंत्रिमंडल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। होली पर शहर के फूलगंज मैदान में हुए महामूर्ख सम्मेलन में चुने गए महामूर्ख मंत्रिमंडल का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। यह शपथ पदाधिकारियों को सिर पर हाथ रखकर दिलाई गई।
विज्ञापन


दिबियापुर सड़क स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में हुए समारोह में अध्यक्ष राजेश वाजपेयी ने कहा कि औरैया में आजादी के बाद से होली के मौके पर हर साल महामूर्ख सम्मेलन की परंपरा चली आ रही है। इसमें जिले व शहर के कई लोग महामूर्ख की उपाधि से सम्मानित हो चुके हैं। यह परंपरा हमेशा बनी रहे, इसके लिए उनका मंत्रिमंडल पूरी कोशिश करेगा। उन्होंने महामूर्खों के लिए एक स्थायी भवन निर्माण की मांग पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता से की। इस पर पालिकाध्यक्ष ने उनकी मांग का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया।
इसके बाद प्रशांत अवस्थी द्वारा महामूर्ख मंत्रिमंडल के सदस्यों विष्णु गहोई, मिथुन मिश्रा, रामकुमार बिश्नोई व अन्य को झूठ, मक्कारी व बेईमानी की शपथ दिलाई। इस मौके पर हर गोविंद तिवारी, अमरनाथ बिश्नोई, राजमणि तिवारी, विनोद तिवारी मुखिया, राजीव चड्ढा, ज्ञान सक्सेना व फूलगंज सामाजिक व सांस्कृतिक समिति के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें