फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है मारपीट और हंगामा

Sun, 13 Sep 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने स्थित निजी अस्पताल में पहले भी मारपीट और हंगामा हो चुका है। इसके बाद भी सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीभगत से निजी अस्पतालों का धंधा फल फूल रहा है।
विज्ञापन


 
जिला प्रशासन अगर पहले ही सजग हो जाता तो शुक्रवार देर शाम नीलम के नवजात शिशु की मौत नहीं होती। ऐसा नहीं कि यह कोई पहला मामला हो। इस अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से कई बच्चों व महिलाओं की जानें जा चुकी हैं।


नीलम के बच्चे की मौत के बाद जिला अस्पताल में तैनात आशा वर्मा के ऊपर प्रसूता को अस्पताल से भगाने का आरोप लगाया है। साथ ही नीलम के परिजनों ने अभद्रता का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में भी हुआ हंगामा - औरैया। एक ओर जहां नवजात शिशु की मौत होने पर गोविंद हास्पिटल में हंगामा हो रहा था। वहीं जिला अस्पताल में सहार क्षेत्र के आई प्रसब पीड़िता के परिजनों ने जिला अस्पताल में भी हंगामा किया। स्टाफ नर्स आशा वर्मा पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वर्मा ने स्टाफ नर्स को फटकार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें