फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को मिला दूसरा वाहन

Thu, 10 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिधूना अग्निशमन कार्यालय में खड़ा नया वाहन। - फोटो : बिधूना अग्निशमन कार्यालय में खड़ा नया वाहन।
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के संसाधनों से जुड़ी छपी खबर का असर हुआ है। अब तक तहसील क्षेत्र के सात थाना क्षेत्रों से जुड़े 432 गांवों में आग बुझाने के लिए विभाग के पास एक ही दमकल गाड़ी थी।
विज्ञापन

अब दूसरा वाहन भी मिल गया है। इसे तहसील भवन में खड़ा किया जाएगा। दरअसल गर्मी के समय आग की घटनाएं बढ़ जाने से फायर ब्रिगेड के सामने चुनौती बढ़ जाती है। बिधूना फायर स्टेशन हरदू पर एक ही गाड़ी है। इससे कई बार परेशानी होती है।
संसाधन की कमी से जुड़ी इस खबर को अमर उजाला के सात अप्रैल के अंक में 432 गांव... आग बुझाने के लिए बिधूना में सिर्फ एक दमकल गाड़ी शीर्षक से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

इस खबर का संज्ञान लेकर अग्निशमन विभाग ने बिधूना फायर स्टेशन को एक और गाड़ी उपलब्ध करवा दी है। इससे यहां अब दो गाड़ी हो गई हैं। इससे आग लगने पर गाड़ियां समय से मौके पर पहुंच सकेंगी।

वहीं, लोगों की मांग को ध्यान में रखकर एक गाड़ी बिधूना तहसील परिसर में खड़ी होंगी। इससे कुदरकोट, एरवाकटरा, अछल्दा थाना क्षेत्र के बिधूना कस्बा में आग लगने की घटना आदि होने से जल्द से जल्द दमकल की गाड़ी पहुंच सके।
हरदू फायर स्टेशन की खड़ी होने वाली गाड़ी बेला, सहार सहायल याकूबपुर क्षेत्र में आग की घटना पर तत्काल पहुंचेगी। सीएफओ तेजवीर सिंह ने कहा कि तहसील बिधूना दो गाड़ी कर दी गई हैं। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें