फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के बीलपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर में दाखिल होकर अलमारी का ताला खोलकर अंदर रखे जेवरात पार कर दिए। घटना के समय दंपती बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। बुधवार तड़के आंख खुलने पर दंपती के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बीलपुर निवासी श्रीनारायन दुबे और उसकी पत्नी मेघा अपने तीन वर्षीय बच्चे डुग्गू के साथ घर की छत पर सोए हुए थे। वहीं उनकी मां रेशमा देवी घर के बाहर बाउंड्री के अंदर चारपाई पर लेटी हुई थी। श्री नारायन ने बताया कि बुधवार तड़के जब वह अपनी पत्नी मेघा और बच्चे के साथ छत से नीचे आए तो कमरे का ताला खुला देख किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला खुला हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी में रखे पत्नी मेघा और मां रेशमा देवी और दो विवाहित बहनों मंदाकिनी तथा मोहिनी के सोने व चांदी के जेवरात चोरी हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बिधूना भरत पासवान तथा थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पीड़ित श्रीनारायन दुबे ने बुधवार देर शाम थाना पुलिस को तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध चोरी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर मामला पंजीकृत किया जा रहा है। पीड़ित द्वारा चोरी के आरोप में नामजद किए गए पड़ोसियों से जमीन का विवाद चल रहा है। घटना की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इस संबंध में सीओ भरत पासवान ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में शिकायती पत्र दिया गया था। तहरीर में पीड़ित ने 50 लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें