फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जल निकासी योजना से बन रहे नाले की गुणवत्ता जांचने के लिए डीएम ने बनाई कमेटी

विज्ञापन
फोटो-19- सल्लिया रोड पर बनाया गया नाला। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। सल्लिया मार्ग पर होलिका दहन स्थल से मनीष के खेत तक एक करोड़ रुपये से बन रहे नाले की गुणवत्ता जांचने के लिए जिलाधिकारी ने कमेटी गठित की। उक्त नाला निर्माण के कार्य में मानकों की अनदेखी की शिकायत विभिन्न माध्यमों से डीएम तक पहुंच रही थी। जांच कमेटी से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका की जल निकासी योजना के तहत एक करोड़ रुपये से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आरसीसी नाले के साथ ही इसे ढकने के लिए कवर भी बनवाया जा रहा है। निविदा प्रक्रिया के बाद यह कार्य कुमुद बिल्डर्स को आवंटित किया गया था। 25 फरवरी से कार्य होना शुरू हुआ था।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने 15 अप्रैल को संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर कार्य में सुधार की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद सुधार न होने पर ईओ ने जांच के लिए समिति गठित करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की थी। इसी क्रम में डीएम अनुनय झा ने 29 मई को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया। एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

-
तालाब का काम समय से पूरा न होने पर भी जारी हुई थी नोटिस
नगर पालिका के सिर्फ एक नाले की नहीं बल्कि अमृत योजना 2.0 से तालाब निर्माण और सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि यह कार्य भी कुमुद बिल्डर्स के पास ही है। अमृत योजना के तहत बन रहे तालाब का निर्माण समय से न करने को लेकर भी अधिशासी अधिकारी संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर चुके हैं। सड़क निर्माण में भी मानकों की अनदेखी की शिकायतें सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें