फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैयाः जिले को मिलेगी 1700 मीट्रिक टन डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से जिले के किसानों को डीएपी की आपूर्ति होगी। इसके लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इटावा से 1200 मीट्रिक टन चंबल की डीएपी तथा मैनपुरी से 500 मीट्रिक टन इफ्को की डीएपी मिलेगी। जिसका सोमवार से जिले में वितरण शुरू होगा। मैनपुरी से मिलने वाली इफ्को की 500 मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति समितियों पर डिमांड के हिसाब से होगी। डीएपी की आपूर्ति होने से गेहूं व आलू आदि की फसलों की बुआई की तैयारी में जुटे किसानों को राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें