खंदी बंद करने की कवायद में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
इलाकाई किसानों के लिए मुसीबत बनी कटी खंदी को गुरुवार को नहर विभाग के कर्मचारियों ने बंद करा दिया। देर शाम खंदी से पानी आना बंद होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
अजीतमल क्षेत्र के गांव कल्ले का पुर्वा के पास कुछ दिनों पूर्व धान की सूख रही फ सल को देखते हुए किसी ने नहर में खंदी काट दी। खंदी कटने से पानी के तेज बहाव में आस पास के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने खेतों से पानी निकालने के लिए सड़क काट ली लेकिन मुसीबत कम नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के कर्मचारियों को लालच देकर उनकी सहमति से खंदी काटी गई थी। गांव केे लोगों ने प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया था। प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बाद महकमा सक्रिय हुआ।
एसडीएम अमित राठौर के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह खंदी बंद करने का प्रयास शुरू कर दिया। देर शाम तक खंदी बंद कर पानी का बहाव रोक दिया गया था। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की गुहार लगाई है।