फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल कर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में अधिवक्ता की चाकू मारकर की गई हत्या के खिलाफ उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर जिले के वकीलों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। वकीलों ने घटना के विरोध में शासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की ओर से सहारनपुर में अधिवक्ता कर्मवीर सिंह की हत्या के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश व्यापी विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया था। इस दौरान जिला जजी में अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।

प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं ने डीबीए अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला के नेतृत्व में कचहरी के बाहर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने प्रदेश में वकीलों के साथ हो रही घटनाओं पर शासन व प्रशासन को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


कहा कि कानून व्यवस्था खराब होने से अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है। जो बहुत निंदनीय है। उन्होंने अधिवक्ता कर्मवीर सिंह की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। इस मौके पर डीबीए महामंत्री देवालय चौधरी, अश्वनी शुक्ला, कुलदीप दुबे, बदन सिंह कुशवाहा, अजय पाल, अभिषेक पांडेय, शिवम शर्मा, श्रवण सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें