फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते समय डूबे युवक की मौत

Sat, 24 Sep 2016 10:59 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
नदी में युवक की तलाश करते गोताखोर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार युवक अरिंद नदी में पेड़ से छलांग लगाकर करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान एक युवक  पेड़ से कूदा तो फिर नदी से बाहर नहीं निकला। साथियों के आवाज लगाने पर भी युवक पानी से बाहर नहीं आया तो अनहोनी की आशंका से साथी शोर मचाने लगे। युवक के डूबने की खबर से मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। गोताखोरों को युवक की तलाश में नदी में उतारा गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम को युवक का शव बरामद हुआ।   
विज्ञापन


 शनिवार को कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर के कुछ युवक  अरिंद नदी में नहाने के लिए नगर के वनखंडेश्वर मंदिर के पीछे खेतों के पास पहुंचे। इनमें मोहल्ले का कासिम पुत्र शबीर भी था। नहाने के दौरान इन्होंने पास के आम के पेड़ से नदी में छलांग लगाना शुरू कर दिया। यहां मौजूद लोगों के मुताबिक कासिम भी पेेड़ से नदी में छलांग लगाने लगा। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर भी कासिम पानी से बाहर नहीं निकला तो  इन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इस बीच मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन व पुलिस भी पहुंच गई। गांव के गोताखोराें ने खासी मशक्कत के बाद शाम को युवक का शव नदी से बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें