रोते बिलखते मृतक बालक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलापुर में शुक्रवार की शाम एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरने से ट्रांसफार्मर जोरदार आवाज के साथ फट गया। इस कारण हाई वोल्टेज आने से पूरे गांव में करंट आने लगा। इसी बीच मोबाइल चार्जर लगा रहा बालक और पंखा बंद करते समय युवती घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन दोनों घायलाें को लेकर गांव के एक प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेहोशी की हालत में युवती का उपचार किया जा रहा था। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने घटना की जानकारी की।
ग्राम कलापुर में लगा 60 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया। अचानक वोल्टेज बढ़ने से घर में चल रहे पंखे को बंद करने के लिए जैसे ही सुमन देवी (24) पुत्री चोप सिंह ने स्विच बंद करने को हाथ बढ़ाया। तभी जोरदार करंट के झटके से दूर जाकर गिरकर बेहोश हो गई। वहीं लउवा सिंह का पुत्र अखिलेश (12) मोबाइल का चार्जर लगा रहा था। वह भी करंट के जोरदार झटके से दूर जा गिरा। इसी बीच किसी ने आनेपुर बिजली केंद्र को सूचना दी। जिस पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। आनन-फानन में परिजन दोनों घायलाें को लेकर पन्हर गांव में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवती का उपचार जारी था।