फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मेडिकल स्टोर से 35 हजार की दवा जब्त

विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 34- बरामद दवा सीज कर पुलिस के सुपुर्दगी में देते मंडलीय ड्रग टीम के अधिकारी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मंडलीय ड्रग टीम ने शहर में तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कसबा खानपुर में एक मेडिकल स्टोर अवैध संचालित पाया गया। दो मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के बिल न दिखाने पर तीनों मेडिकल स्टोरों से टीम ने 60 हजार की दवा जब्त की है। इनके खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को मंडलीय टीम के असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग कानपुर डिवीजन शशिमोहन गुप्ता, डीआई औरैया मुकेश पालीवाल, डीआई कानपुर नगर संदेश मौर्या, डीआई फ र्रुखाबाद अशोक कुमार व डीआई कानपुर देहात रेखा सचान ने पुलिस टीम के साथ जिले में अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। डीआई मुकेश पॉलीवाल ने बताया कि मंडलीय टीम की छापेमारी में कसबा खानपुर में एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से संचालित पाया गया। मौके पर टीम को बालकृष्ण नाम का युवक मिला। यहां से टीम ने 35 हजार रुपये की दवा जब्त की। इसके बाद टीम ने सुभाष चौक के पास संचालित न्यू आदर्श मेडिकल व आलोक फार्मा की दुकान पर छापेमारी की। जहां बिल न दिख पाने पर टीम ने 25 हजार की दवा जब्त कर सीज की।
मंडलीय टीम का छापा देख मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर इधर-उधर निकल गए। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित पाए गए मेडिकल स्टोर के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य दो मेडिकल स्टोर से बरामद की गई दवा के बिल मांगे गए हैं। बिल न दे पाने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें