फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। थाना क्षेत्र के चमरौआ में नवविवाहिता का सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतका की ढाई माह पहले शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



कंचौसी क्षेत्र के गांव चमरौआ में नवविवाहिता प्रिया (२०) पत्नी अनिरुद्ध का शव सोमवार की शाम घर में ही फंदे पर लटका मिला। गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

फफूंद क्षेत्र के गांव सलूपुर निवासी चरन सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री प्रिया की शादी लगभग ढाई माह पहले दो मई को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग प्रिया को परेशान करते थे। रविवार को भी प्रिया की ससुराल में विवाद हुआ था। इसकी सूचना पर वह भी गांव चमरौआ आए थे। प्रिया के पति एवं ससुरालियों को समझाने के बाद वह सोमवार को गांव सलूपुर वापस लौट गए थे।
उन्हें नहीं पता था कि ससुरालियों एवं पुत्री को काफी समझाने के बाद भी उनकी पुत्री के साथ यह हादसा हो जाएगा। मृतका के ससुरालियों ने भी पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

ई-रिक्शा में यूपी-112 वाहन ने मारी टक्कर, दो मासूम समेत पांच घायल

बिधूना। मऊ स्थित देवघट मंदिर में पूजा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा में सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब भटौरा मार्ग पर यूपी-112 वाहन ने टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार सुखचैनपुर निवासी दो मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यूपी-112 का वाहन मौके से बिना मदद के चले जाने पर लोगों में रोष दिखा। राहगीरों पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बिधूना कस्बा के मोहल्ला सुखचैनपुर निवासी प्रिया पत्नी नीलेन्द्र सोमवार को अपनी जेठानी निशा व पुत्र उज्जवल (10) व भतीजे वैभव (12) के साथ गांव मऊ गूरा देवघट शिव मन्दिर दर्शन के लिए निकले। बाजार से चदरपुर निवासी नीरज कुमार भदौरिया का किराये पर ई-रिक्शा किया। शाम को दर्शन कर सभी वापस घर के लिए निकले।
शाम साढ़े चार बजे के करीब बिधूना-भटौरा मार्ग पर मऊ गांव के पास सामने से आ रही पुलिस की यूपी-112 वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक दूसरा ई-रिक्शा भी इस दौरान चपेट में आने से बचा था। हादसे में रिक्शा सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-112 चालाक गाड़ी लेकर मौके भाग निकले। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना था कि यूपी-112 पुलिस कर्मियों ने घायलों को उठाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ श्रद्धालुओं की ओर से नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

मामला तूल न पकड़ जाए इसे लेकर वाहन लेकर कर्मी भाग निकले। हादसे की सूचना वायरलैस पर इस तरह गूंजी कि तीन थानों बिधूना, बेला व ऐरवाकटरा की पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची। बिधूना कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने घायलों को इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने नीरज भदौरिया, प्रिया, निशा, वैभव को सैफई के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे सीओ अशोक कुमार सिंह ने घायलों का हालचाल लिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें