फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुमटी से टकराया कंटेनर, एक की मौत

Sat, 22 Apr 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। राष्ट्रीय राज्य मार्ग-19 पर शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कंटेनर हाईवे किनारे रखी गुमटी से टकरा कर खड्ड में उतर गया। हादसे में कंटेनर सवार एक सवारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कंटेनर में बैठी अन्य सवारियों ने बताया कि इटावा से चालक व मृतक शराब पीते हुए आ रहे थे। इसी के चलते हादसा हुआ है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।
विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरुहूली निवासी गोरेलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी राधा देवी के साथ हरियाणा के विनोला कस्बे से डाक पार्सल के कंटेनर में बैठकर घर आ रहे थे। थोड़ी दूरी चलने पर चालक ने छह सवारियों को और बैठा लिया। इटावा आने पर पांच सवारियां ट्रक से उतर गईं। इटावा कस्बे से ही चालक व मृतक ने शराब पीना शुरू कर दिया। अनंतराम टोल प्लाजा के पास युवक क्लीनर साइड की खिड़की के बाहर सिर निकाल कर बैठ गया।
बाबरपुर कस्बे के पास चालक को नशे में झपकी आ गई। इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी गुमटी को तोड़ता हुआ खड्ड में उतर गया। गुमटी में लगी टीनशेड से टकराकर युवक का सिर कट कर धड़ से काफी दूर जा गिरा। गोरे लाल ने बताया कि यदि वह लोग केबिन के बीच में न बैठे होते तो उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। चालक हादसे के बाद कंटेनर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें