फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला की मौत

Sat, 22 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। जमौली मार्ग पर बाइक सवार महिला गड्ढे के कारण उछलकर सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अजीतमल क्षेत्र के गांव दरवटपुर निवासी माया देवी (55) पति रुस्तम सिंह व बेटे अभिषेक के साथ गेल कंप्रेसर के सामने स्थित बंबा किनारे जमौली मार्ग पर बाइक से जा रहीं थी। अभी बाइक सवार तीनों कुछ आगे ही निकले थे। तभी एक गड्ढे के कारण माया देवी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। गंभीर रूप से घायल माया देवी को दिबियापुर सीएचसी में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रुस्तम सिंह ने बताया कि वह लोग कानपुर देहात निवासी रिश्तेदार की मौत पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही परिजन शव को अपने साथ ले गए। थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें