फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीओ ने खुलवाया जाम, 30 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे में रविवार सुबह से बाजार बाजार की सड़क पर लगा जाम खुलवाने के लिए सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा सड़क पर उतरे। जाम खुलवाते हुए उन्होंने सड़क पर खड़े 30 वाहनों का चालान काटा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही व्यापारियों और वाहन स्वामियों में खलबली मच गई। कई लोग अपने वाहन हटाकर मौके से निकल गए।
विज्ञापन


सहालग के चलते बाजार में अधिक भीड़ होने पर वाहन स्वामियों ने मनमाने तरीके से सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए। इससे दुर्गा मंदिर तिराहा, लोहा मंडी रोड, फीडर रोड, महिला मार्केट में जाम लग गया। लोगों ने बताया कि यहां कपड़ा और रेडीमेड दुकानों के साथ-साथ एसबीआई बैंक होने के कारण वाहनों की संख्या अधिक रहती है। दुकानदारों के फुटपाथ पर सामान रखने और ग्राहकों के सड़क पर बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन खड़े कर देने से सड़क संकरी हो जाती है जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को मानक के भीतर ही व्यापार करने व सड़क खाली छोड़ने के निर्देश दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें