फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में चोक नालों के उफनाने से डूबेगा शहर

Thu, 05 Jun 2025 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मानसून दस्तक देने को है, फिर भी अभी तक शहर में बने प्रमुख नाले साफ नहीं किए जा सके हैं। सफाई के अभाव में अधिसंख्य नाले चोक और गंदगी से पटे हैं। इससे नालों की जलनिकासी अवरूद्ध है, हालांकि पालिका ने नालों की सफाई का अभियान चला रखा है। ऐसे में एक बार फिर बारिश में चोक नाले न सिर्फ उफनाएंगे, बल्कि इलाके को भी डूबाएंगे।
विज्ञापन

शहर में कुछ स्थानों पर नाला निर्माण के साथ ही नालियों और पुराने नालों की सफाई का अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन इनमें कई जगह लापरवाही बरती जा रही है। कुछ नालों के पटे होने से उनकी सफाई भी आधी अधूरी ही हो पा रही है। गेंदालाल दीक्षित चौराहे से जालौन चौराहे तक नाला की सफाई अधूरी पड़ी हुई है। इसी तरह कानपुर रोड पर बने नाले को अभी छुआ तक नहीं गया है। इससे इसमें गंदगी बजबजा रही है। मच्छर पनपने व दुर्गंध से लोग परेशान हैं। कुछ स्थानों पर नालियों की निकली सिल्ट उठाने में भी अनदेखी हो रही है। ईओ राम आसरे कमल कहते हैं कि लगातार सफाई अभियान चल रहा है। सुबह निकली सिल्ट शाम को उठवा ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें