फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गूंज रहा प्रवासी पक्षियों का कलरव

Sat, 03 Jan 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1-पचनद इन दिनों प्रवासी प​​क्षियों के कलरव से गूंज रहा है। शनिवार को सुबह आसमान में उड़ा भ - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
अजीतमल। पांच नदियों के संगम पचनद पर प्रवासी पक्षियों के कलरव से वातावरण सुहाना हो गया है। इससे दर्शकों के लिए यह रमणीक पर्यटन स्थल में बदल गया है।
विज्ञापन

यमुना, चंबल, सिंधु, पहुज और क्वारी नदियों के संगम स्थल पर मौसम का मिजाज बदलते ही प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता हैं। मेहमान परिंदे साइबेरिया, कजाकिस्तान, तुर्किस्तान, नवाया, जेम्लया, कोलंबिया, चीन व श्रीलंका आदि से हर साल पंचनद को गुलजार करने आते हैं।
पंचनद क्षेत्र में आने वाले प्रवासी पक्षियों में सोवलर, रेडकिड, कोर्डर, स्पोविल्डर्स, गार्गेनी, मर्गेनियर, एनोसिट, कोमनक्रीन, डेमे सिलक्रीन, वेल ग्रीन टेल फ्लोवर, स्नाइफ, बेरहसी, फ्लोवर, लिटिल, वारहेंडिड, स्पूल विलहॉर्न आदि प्रमुख हैं। इनमें की लाल टोपी वाले और हरी गर्दन वाले परिंदे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी फाॅर कंजरर्वेशन ऑफ नेचर विविधता कार्यक्रम के विशेषज्ञ डाॅ. राजीव चौहान ने बताया कि प्रवासी पक्षी नवंबर से मार्च तक पंचनद में डेरा जमाए रहते हैं। समाज सेवी सुबीर त्रिपाठी व चंद्रहास पांडेय बताते हैं कि यदि यह इलाका पर्यटन स्थल बन जाए तो जनपद के बीहड़ इलाके का बहुमुखी विकास हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें