फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता व गुंडई करने वाले सुधर जाएं

Sat, 06 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि आज पार्टी की छवि काफी अच्छी हो चुकी है। कोई भी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ऐसा काम न करें, जिससे पार्टी की छवि खराब हो। अराजकता फैलाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का संज्ञान स्वयं पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि टेल तक किसानों को पानी मिले, इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के 90 फीसदी बंबों को पक्का कराया जा चुका है। विलरायां- पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औरैया- कन्नौज मार्ग के असेनी से औरैया के बीच के हिस्से पर जल्द ही आरसीसी रोड बनाया जाना है।


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पार्टी की छवि अच्छी बनाने के लिए काम करें। अजीतमल क्षेत्र के एक ऐसे ही पदाधिकारी के खिलाफ पार्टी हाईकमान द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन



 
सपा दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को दिबियापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। प्रत्येक माह की पांच तारीख को विधानसभा कार्यालय दिबियापुर में विधानसभा स्तरीय बैठक होगी।


कहा कि अगर कोई गांव ऐसा है, जिसकी समस्या हल होना आवश्यक है तो कार्यकर्ता लिखकर दें, उस गांव की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इस समय 600 करोड़ रुपये से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख भाग्यनगर विनय यादव, वैकुंठ यादव,नगर अध्यक्ष रवीन्द्र पोरवाल, युवजनसभा जिलाध्यक्ष सुधीर कल्लू यादव, डा. प्रकाशचन्द्र कश्यप, राजेंद्र अंबेडकर, भूरे यादव, वीरेंद्र राजपूत, चरन सिंह, सुभाष यादव, भानुप्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें