फोटो-37-पशुपालक की तलाश में जुटी टीम। संवाद
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी निवासी छोटे बाल्मीकि (50) सेंगर नदी के किनारे से लापता हो गया था। तीसरे दिन भी उसका पता नहीं लगा। पुलिस, फायर और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने शनिवार को भी पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
बृहस्पतिवार को लापता हुए पशुपाल की तलाश में शनिवार को भी एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने सेंगर नदी में चिचौली से लेकर पढ़ीन पुल तक कई किलोमीटर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नदी में अलग-अलग जगह जाल डाले गए और गहराई में भी तलाश की गई, लेकिन छोटे का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने पर टीमों को अभियान रोकना पड़ा।
गांव बम्होरी निवासी छोटे मवेशी चराने के लिए सेंगर नदी किनारे गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी किनारे उनके कपड़े मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई थी। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन ग्रामीण का पता नहीं चला। रविवार को भी तलाश किया जाएगा।