फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बजरंबली की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तकिया मोहल्ला में स्थित धार्मिक स्थल में अराजकतत्वों ने स्थापित धार्मिक मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार सुबह लोगों ने इसे लेकर हंगामा कर दिया। हिंदू संगठन के लोग एकत्र हुए और नाराजगी जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तकिया मोहल्ला में स्थित धार्मिक स्थल पर सुबह लोग दर्शन करने पहुंचे तो मूर्ति क्षतिग्रस्त देखकर आक्रोशित हो गए। लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मामला बढ़ता देख एएसपी शिष्य पाल, एसडीएम सदर मनोज कुमार, सीओ सिटी प्रदीप व सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का अश्वासन दिया।
वहीं, लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाएं। एएसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने धार्मिक स्थल के आसपास प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि ताकिया चौराहा इटावा रोड निवासी अशोक कुमार सोनी ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें