फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, दो लोग चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रविवार सुबह परचून की दुकान में घुस गई। इससे दुकान में सामान ले रहे ग्राहक व दुकानदार घायल हो गए। पास में मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बा के नहर बाजार में स्थित अरविंद्र किराना स्टोर है। रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार दुकान के बाहर रखे मेज व तखत को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार को अपनी तरफ आता देख दुकान में मौजूद दुकानदार व ग्राहकों कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
कार दुकान के बाहर पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के दुकानदारों ने मौके से भाग रहे कार चालक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक हिरासत व कार को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें