फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने किसान को दौड़ाकर पटका, मौत

विज्ञापन
मृतक किसान विशुन चंद्र फाइल फोटो। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
गांव नगला नथा में शनिवार की दोपहर खेत से अन्ना मवेशियों को हांकते समय सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को दौड़ा लिया, गिरने पर पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला नथा निवासी विशुन चंद्र (53) पुत्र राम किशन शनिवार को दोपहर तकरीबन दो बजे अपने खेत पर गए थे। खेत में घुसे अन्ना मवेशियों को हांक कर बाहर निकाल रहे थे, तभी एक सांड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। कुछ दूर जाकर खेत में गिरने पर सांड़ ने पटक-पटक कर अधमरा कर दिया।
आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण लाठी लेकर पहुंचे और सांड़ को खदेड़ कर किसान को बचाया। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अछल्दा थाने के एसआई रामचंद्र व देवेंद्र शर्मा ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विशुन चंद्र के दो पुत्र रवि, शीलू तथा एक पुत्री श्वेता है। मृतक की पत्नी नीरज का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें